{"_id":"6a32d9bf4568ebe0f8002316","slug":"woman-cyber-cheated-of-rs-33990-in-the-name-of-refund-almora-news-c-232-1-alm1019-144943-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रिफंड के नाम पर महिला से 33,990 रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रिफंड के नाम पर महिला से 33,990 रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से मंगाए गए उत्पाद का रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 33,990 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगरपालिका चिलियानौला निवासी अदिति अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सवाना ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से एक उत्पाद मंगाया था, जिसे वापस करने के बाद उन्हें रिफंड मिलना था। रिफंड संबंधी जानकारी के लिए उन्होंने गूगल से ग्राहक सेवा नंबर तलाशकर संपर्क किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आने के लिए कहा। तहरीर के अनुसार वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए क्रेडिट कार्ड का सत्यापन कराने की बात कही। उसके निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड दिखा दिया।
इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक के क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति 33,990 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। ठगी का पता चलते ही उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक अधिकारियों को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
कोट- प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
भुवन जोशी, कोतवाल रानीखेत