फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cash worth Rs 1,83,850 seized from Congress campaign vehicle

Bageshwar News: कांग्रेस के प्रचार वाहन से 1,83,850 की नकदी पकड़ी

Sat, 02 Sep 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1,83,850 seized from Congress campaign vehicle
गरुड़ के बैजनाथ में कांग्रेस के प्रचार वाहन से जब्त कैश और प्रचार सामग्री के साथ पुलिस टीम। संव
बागेश्वर। बैजनाथ थाना पुलिस ने कांग्रेस के प्रचार वाहन से 1,83,850 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत बरामद रकम और प्रचार सामग्री को जब्त कर रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी के मद्देनजर चेकिंग टीम और थाना बैजनाथ के पुलिस कर्मियों ने बैजनाथ थाना गेट पर एक वाहन को रोका। वाहन चालक मुकेश चंद्र निवासी ग्राम भुमका पोस्ट नाई खनस्यू जिला नैनीताल कार में 1,83,850 रुपये और कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी से संबंधित प्रचार सामग्री ले जा रहा था। चालक मौके पर कोई भी वैध प्रमाण और दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। पुलिस ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत बरामद रकम और प्रचार सामग्री को जब्त कर रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि चुनाव को देखते हुए जिले की सीमाओं पर लगातार चेकिंग की जा रही है। चुनाव तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed