फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Held a public dialogue regarding the issues faced by taxi drivers.

Bageshwar News: टैक्सी चालकों की समस्याओं के लिए किया जनसंवाद

Thu, 13 Aug 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 13 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Held a public dialogue regarding the issues faced by taxi drivers.
बागेश्वर। यूकेडी ने जनसंवाद अभियान के तहत भराड़ी टैक्सी स्टैंड में टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। चालकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान करवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूकेडी के प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में आयोजित जनसंवाद में टैक्सी चालकों ने बताया कि भराड़ी में व्यवस्थित टैक्सी स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। लंबे समय से टैक्सी स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की जा रही है, बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा टैक्सी चालकों की समस्याओं को डीएम के समक्ष रखकर जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश चंदोला, भुवन कांडपाल, मनोज चौहान, अरुण खेतवाल, गिरीश, सुनील, मुन्ना, दीपक, भुवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed