{"_id":"6a6630435b12cd370602e461","slug":"kiwi-revolution-reaches-border-village-dhari-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-126812-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीमांत गांव धारी पहुंची कीवी क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीमांत गांव धारी पहुंची कीवी क्रांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। जिले के सुदूर और सीमांत क्षेत्र धारी में भी कीवी क्रांति की शुरुआत हो गई है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ की सीमा पर बसे अंतिम गांव में उद्यान विभाग की कीवी मिशन योजना के तहत पांच नाली भूमि में मॉडल कीवी बागान की स्थापना की गई है।
उद्यान सचल केंद्र कांडा के प्रभारी कमल किशोर पंत ने बताया कि इस बागान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के कृषकों को आधुनिक बागवानी और स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना है। कांडा क्षेत्र में अब किसान परंपरागत खेती के बजाय व्यावसायिक बागवानी के प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि धारी में स्थापित यह कीवी बागान क्षेत्र के अन्य काश्तकारों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। इस पहल से प्रेरित होकर स्थानीय किसान अब उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और फल उत्पादन के जरिए अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए आगे आ रहे हैं। संवाद