फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic normal as weather improves, seven rural roads remain closed

Bageshwar News: मौसम सुधरने से यातायात सामान्य, ग्रामीण क्षेत्रों की सात सड़कें अब भी बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic normal as weather improves, seven rural roads remain closed
बागेश्वर। जिले में बारिश का असर कम होने के बाद अधिकतर मोटर मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है जिससे जनजीवन सामान्य होने लगा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अब भी सात सड़कें बंद पड़ी हैं जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभागों की मशीनें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में जिले में औसत वर्षा 17.00 मिमी दर्ज की गई जिसमें बागेश्वर में 2.00 मिमी, गरुड़ में 18.00 मिमी और कपकोट में सबसे अधिक 31.00 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सरयू नदी का जलस्तर 866.80 मीटर दर्ज किया गया है और इसका ट्रेंड स्थिर बना हुआ है जबकि चेतावनी स्तर 869.70 मीटर और खतरा स्तर 870.70 मीटर है। वहीं गोमती नदी का जलस्तर 863.60 मीटर है और इसका ट्रेंड भी स्थिर है जो चेतावनी स्तर से काफी नीचे है। इसके अलावा बैजनाथ बैराज में पोंड का जलस्तर 1112.900 मीटर व डिस्चार्ज 616.86 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


......इनसेट
सड़कों की वर्तमान स्थिति
मौसम खुलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग और बीआरओ के सभी मोटर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह सुचारू हैं। बारिश, भूस्खलन और मलबे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ मार्ग अभी भी अवरुद्ध बने हुए हैं जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। लोनिवि और पीएमजीएसवाई धैना लखनी से लोहारी सिल्ली बंड कनस्यारी मोटर मार्ग, खातीगांव-देवतोली मोटर मार्ग, कपकोट क्षेत्र में कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग से काफलीकमेड़ा मार्ग, खड़लेख-भनार और नैकाना बसौरा मार्ग, बघर मोटर मार्ग, बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित है जिसे संबंधित विभाग खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed