{"_id":"69c180d83fdba360e6010a7f","slug":"museum-built-still-waiting-to-see-the-statues-bageshwar-news-c-231-shld1005-123403-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संग्रहालय बना, मूर्तियों के दीदार के लिए अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संग्रहालय बना, मूर्तियों के दीदार के लिए अब भी इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर परिसर में 66.9 लाख रुपये की लागत से बना संग्रहालय तैयार होने के बावजूद अभी तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नहीं खुला है। भवन पूरी तरह तैयार है लेकिन लोकार्पण और पुरातत्व विभाग को हस्तांतरण की प्रतीक्षा में प्राचीन मूर्तियां आम जन से दूर हैं।
ईई संजय भारती ने बताया कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और विभाग की ओर से अब इसे पुरातत्व विभाग को हस्तांतरित करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, संग्रहालय के ताले नहीं खुलेंगे। संग्रहालय में आठवीं से 10वीं शताब्दी की लगभग 90 प्राचीन मूर्तियां और शिलालेख रखे गए हैं। ये मूर्तियां पहले मंदिर के एक बंद कमरे में असुरक्षित थीं, अब सुरक्षित पॉलीकार्बोनेट बॉक्स में हैं। संग्रहालय के संचालन में देरी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos