{"_id":"6ae8677da25f0ef3e607ebfa","slug":"police-arrested-govind-accused-of-double-murder-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा: भतीजे ने रॉड से पीट-पीटकर ली थी चाचा-चाची की जान, वारदात के पीछे थी पुरानी रंजीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा: भतीजे ने रॉड से पीट-पीटकर ली थी चाचा-चाची की जान, वारदात के पीछे थी पुरानी रंजीश
Mon, 02 Nov 2026 04:19 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
पुलिस ने नरग्वाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। वारदात दस साल पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते नशे की हालत में अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन
नरग्वाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम नरग्वाड़ी में बीते रविवार की रात हुए बहुचर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया (52) को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 8:30 बजे घटना के समय मृतक दंपति के टीटबाजार में रहने वाले पोते निखिल खोलिया ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े बुजुर्ग पूरन चंद्र खोलिया (70) और उनकी पत्नी भगवती देवी (62) को उपचार हेतु सीएचसी बैजनाथ ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया अत्यधिक नशे में था। दोनों परिवारों के बीच 10 साल पहले से हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा था, जिसके चलते अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आरोपी का पूर्व में भी राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल में हत्या के प्रयास का आपराधिक इतिहास दर्ज है। रविवार की रात जब आरोपी लोहे की रॉड लेकर घर में घुसा, तो आरोपी की खुद की पत्नी भी पीड़ितों को बचाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सिर पर सवार खूनी जुनून के आगे आरोपी ने चाचा और चाची पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
नदी पार कर भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ग्राम प्रधान के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी, लेकिन अचानक हुई इस बात पर प्रधान को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी अमोली के रास्ते नदी पार कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र मेहरा और सीओ अजय साह के पर्यवेक्षण में बैजनाथ, कौसानी, कपकोट, झिरौली और एसओजी की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को कौसानी से पहले गिरफ्तार कर लिया।