फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   UKD to stage protest on the 27th against the poor condition of roads.

Bageshwar News: सड़कों की बदहाली के विरोध में उक्रांद 27 को करेगा प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
UKD to stage protest on the 27th against the poor condition of roads.
बागेश्वर। जिले की बदहाल सड़कों और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। उक्रांद के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वरुण चंदोला ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को बीमारों और प्रसूताओं को आज भी डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंदोला ने आरोप लगाया कि सरकार पर्यटन प्रदेश होने का दावा करती है, जबकि पिंडरघाटी जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की स्थिति के विरोध में 27 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यकर्ता और जनता एकत्र होंगे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्रांद जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि सरकार को पर्यटन स्थलों तक सुगम और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed