सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workers' agitation continues, demand for increase in honorarium

Bageshwar News: कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, मानदेय बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 09 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Workers' agitation continues, demand for increase in honorarium
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। संगठन की अध्यक्ष नीमा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक आंगनबाड़ी केंद्रों में कोई कार्य नहीं किया जाएगा। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमला दानू सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed