{"_id":"69d7dff1f295c34ffb05ee77","slug":"two-day-training-of-ward-members-concluded-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123881-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका सभागार में जिले के तीनों निकायों के वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की बारीकियों से रूबरू कराया गया।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि वार्ड सदस्य निकाय की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रशिक्षण के दौरान ईओ विनोद सिंह जीना ने 74वें संविधान संशोधन अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर निकायों को कौन-कौन से अधिकार प्राप्त हैं और सभासद अपनी शक्तियों का प्रयोग जनहित में कैसे कर सकते हैं। सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि और दीनदयाल अंत्योदय योजना के लक्ष्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम निदेशक अनूप बमोला की देखरेख में आयोजित शिविर के अंत में प्रतिभागी सभासदों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर अमृत मिशन मैनेजर राजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos