पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   20 traders fined for possession of polythene and causing litter.

Chamoli News: पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

Sun, 28 Jun 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
20 traders fined for possession of polythene and causing litter.
गौचर। नगर पालिका ने रविवार बाजार में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण, पॉलिथीन और साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान के नेतृत्व में जगह-जगह व्यापारियों की ओर से नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की। निरीक्षण में विभिन्न प्रतिष्ठानों में पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान कर इनसे साढ़े नौ हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि पूर्व में बदरीनाथ हाईवे के दोनों ओर नालियों और सड़क पर अतिक्रमण न करने और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत पूर्व में दी गई थी। मगर इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर अवर अभियंता राजीव चौहान, कर निरीक्षक रोशन सिंह पुंडीर, अनिल रावत, रघुनाथ सिंह खत्री, लक्ष्मण नेगी और मनीष कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed