पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   30 complaints resolved at a multi-purpose camp in Tharali.

Chamoli News: थराली में बहुउद्देशीय शिविर में 30 शिकायतें सुलझीं

Sat, 27 Jun 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
30 complaints resolved at a multi-purpose camp in Tharali.
थराली। राजकीय इंटर कॉलेज कूनी-पारथा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 40 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने अधिकारियों को जन समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीकृत समस्याओं की निगरानी करने की बात भी कही। गुमड़ की प्रधान मंजू देवी ने सड़क निर्माण, पुल और जल जीवन मिशन में पानी की कमी की शिकायत की। पारथा की प्रधान गीता पिमोली ने थराली-कुराड़-पारथा मार्ग की खराब स्थिति और बिजली के तारों की समस्या उठाई। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने जनता को शिविरों का लाभ मिलने और अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर जोर दिया। शिविर में 13 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed