{"_id":"6ac4e7a5d355c2442d0f8b2f","slug":"54-child-scientists-participated-in-seven-rounds-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1001-121294-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फोटो- विज्ञान प्रीमियर लीग में थराली की माहेश्वरी और दशोली के देवेंद्र ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फोटो- विज्ञान प्रीमियर लीग में थराली की माहेश्वरी और दशोली के देवेंद्र ने मारी बाजी
Tue, 06 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सात राउंड में 54 बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा
चार प्रतिभागी वर्ल्ड समिट में करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर।
द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का जनपदीय आयोजन पीएमश्री राइंका गोपेश्वर के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से 54 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सात राउंड में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के लिए 24 और तीसरे राउंड के लिए 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ। अंतिम राउंड में चार प्रतिभागियों ने जगह बनाई। जूनियर वर्ग में थराली की माहेश्वरी और दशोली की नविता, सीनियर वर्ग में दशोली के देवेंद्र और कर्णप्रयाग के प्रिंस भंडारी ने बाजी मारी। ये चारों इसी माह आयोजित होने वाले वर्ल्ड समिट में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ. प्रताप बिष्ट, अनूप खंडूड़ी, दिगपाल सिंह बुटोला, दीवान सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर यूकॉस्ट के जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान आदि थे।