{"_id":"69a18e9d7224b42ff1013673","slug":"a-group-of-students-returned-after-visiting-the-border-himalayan-region-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117383-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीमांत हिमालयी क्षेत्र का भ्रमण कर लौटा छात्रों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीमांत हिमालयी क्षेत्र का भ्रमण कर लौटा छात्रों का दल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
पोखरी (चमोली)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी रडुवा के 10 छात्रों का दल पांच दिवसीय एडवेंचर टूर एवं नेचर स्टडी कैंप से लौट आया है। छात्रों ने भ्रमण के दौरान हिमालय की संरचना सहित वहां के पारिस्थितिकी तंत्र का अध्ययन किया।
कक्षा 11वीं के छात्र 22 फरवरी को भूगोल प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद कुमेड़ी के नेतृत्व में कैंप के लिए रवाना हुए थे। छात्रों का दल चिपको नेत्री गौरा देवी के पैतृक गांव रैणी पहुंचा। जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी हासिल की। इसके अलावा रॉक क्लाइंबिंग, माउंटेनियरिंग, ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। नीती क्षेत्र के गांवों में भ्रमण के दौरान वहां की लोक संस्कृति, वेशभूष, खान-पान, रीति-रिवाजों की जानकारी हासिल की। टूर के अंतिम दिन छात्रों ने औली में स्कीइंग का भी अनुभव लिया। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) श्रीकांत पुरोहित ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने सगंध एवं औषधीय पादपों के महत्व को भी समझा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X