फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Acquisition of vehicles for the Legislative Assembly session begins

Chamoli News: विधानसभा सत्र के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू

Fri, 16 Oct 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Oct 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of vehicles for the Legislative Assembly session begins
कर्णप्रयाग। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आगामी विधानसभा सत्र के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग सत्र के लिए जिले से 150 बड़ी बसें और 30 से अधिक टैक्सी वाहनों की व्यवस्था करेगा। वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आगामी 27-28 अक्तूबर को भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद जायसवाल ने बताया कि सत्र के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। ये वाहन विभागीय कर्मियों, पुलिस बल और अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे। टैक्सी-मैक्सी वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रियाएं एक सप्ताह में पूरी की जाएंगी। एआरटीओ के अनुसार वाहनों में 150 बड़ी बसें और 30 से अधिक टैक्सी वाहन शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed