सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After serving the country, now the safety of daughters

Chamoli News: देश सेवा के बाद अब बेटियों की सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 02 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
After serving the country, now the safety of daughters
विज्ञापन
स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे दो पूर्व सैनिक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सेना में 18 साल तक देश की सीमाओं की रक्षा करने के बाद अब दो पूर्व सैनिक बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। सेवानिवृत्त सैनिक महेंद्र सिंह रावत और आशुतोष सती ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना’ के तहत स्कूली छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल के जरिये वे अब तक पांच से अधिक विद्यालयों में बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के गुर सिखा चुके हैं।
पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह रावत छह मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट और आशुतोष सती सात गढ़वाल राइफल में सेवा दे चुके हैं। पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग की यह पहल निश्चित ही बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा। प्रशिक्षण में शारीरिक सुरक्षा के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है। विद्यालय में करीब एक घंटे यह प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की यह पहल बालिकाओं की आत्मरक्षा को बढ़ाएगी और भविष्य में उनके काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed