सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Congress Leader Kumari Selja reached Gairsain spoke to workers preparations for Rahul Gandhi's visit

Chamoli: कुमारी सैलजा पहुंचीं गैरसैंण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (गैरसैंण) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी के चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है।

Chamoli Congress Leader Kumari Selja reached Gairsain spoke to workers preparations for Rahul Gandhi's visit
कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज गैरसैंण पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचीं हैं।



राहुल गांधी के चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पौड़ी में सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद गैरसैंण में एक दिवसीय विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आदिबदरी मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात
विज्ञापन
Trending Videos


भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मंगलवार सुबह सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। बाद में अल्मोड़ा जाते समय गैरसैंण मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed