फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Agitation if vacant teaching posts are not filled within a week.

Chamoli News: शिक्षकों के रिक्त पद एक सप्ताह में नहीं भरे तो होगा आंदोलन

Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
Agitation if vacant teaching posts are not filled within a week.
नंदानगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नंदानगर में प्रवक्ता के पांच और सहायक अध्यापक का एक पद रिक्त होने से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विद्यालय में एसएमसी और पीटीए की बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में करीब 350 छात्राएं हैं। हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता तथा विज्ञान के सहायक अध्यापक का पद रिक्त है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सोबती देवी, ग्राम प्रधान कुमजुग चंद्रकला देवी, देवकी देवी, नंदूराम, सरोजनी देवी, कविता देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, भागा देवी और शीला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed