सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Arnica wins gold medal

Chamoli News: अर्निका को स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Arnica wins gold medal
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले की छिनका गांव निवासी अर्निका सती ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अर्निका सती के पिता और कर्णप्रयाग ब्लाॅक के जीआईसी बरतोली में शिक्षक बृजमोहन सती ने बताया कि एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अर्तिका सती को हिमालयन एक्वेटिक बायोडायवर्सिटी विभाग मेंं स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। बताया कि अर्निका की माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से हुई है। संवाद
Trending Videos

छात्र-छात्राओं ने किया कार्तिक स्वामी का शैक्षणिक भ्रमण
कर्णप्रयाग। हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्तिक स्वामी मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। मुख्य पुजारी नंदू पुरी ने छात्र-छात्राओं को मंदिर और क्षेत्र के पर्यावरण तथा भौगोलिक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चमोली, विजय कुमेड़ी, निशा खंडूड़ी, शकुंतला सती, सुमन गुसांई, गुड्डी गैरोला, संगीता खंडूड़ी, ममता खंडूड़ी, पूजा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
गैरसैंण। मेहलचौंरी में सरस्वती शिशु मंदिर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दुर्गा देवी रावत ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूरन सिंह बिष्ट, प्रबंधक प्रेम संगेला, जिपंस सुरेश कुमार बिष्ट, क्षेपंस रेवती, बलवीर रावत, डाॅ., अवतार नेगी, जगमोहन कठैत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed