पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Artists' *bhajan* performances at Badrinath left the audience spellbound.

Chamoli News: बदरीनाथ में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Sat, 27 Jun 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Artists' *bhajan* performances at Badrinath left the audience spellbound.
फोटो---
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में शनिवार को सांस्कृतिक व भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नारायण आर्ट निर्भर भारत के कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया।

शनिवार को आयोजित इस भक्ति कार्यक्रम में विपुल मेहता, सोनम, हरिओम शरण और भूमेश पंवार ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसमें 'श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि...' 'नाम तुम्हारा बदरीविशाल..'राधिका गोरी से' 'मेरे सर पर रख दो बदरी केदार का हाथ' सहित कई शानदार भजन शामिल रहे। भजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बामणी गांव की महिला मंगल दल टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इससे पहले नंदा चौक बामणी गांव में भी भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed