सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Baisakhi fair will be held in Nandprayag after ten years

Chamoli News: नंदप्रयाग में दस वर्ष बाद होगा बैसाखी मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi fair will be held in Nandprayag after ten years
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत गढ़वाली कवि सम्मेलन भी होगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम पर स्थित पंच प्रयागोें में शामिल नंंदप्रयाग में 10 वर्ष बाद इस बार बैसाखी मेले का आयोजन होगा। दो दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। वर्ष 2016 के बाद से नंंदप्रयाग में बैसाखी मेला नहीं हुआ है। इस बार मेले को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
बैसाखी पर नंदप्रयाग में गांवों से श्रद्धालु संगम पर स्नान कर मां चंडिका के दर्शनों के लिए पहुंचते थे। वर्ष 2016 के बाद किन्हीं कारणों से मेले का आयोजन नहीं हो पाया था मगर अब नगर पंचायत ने मेले का फिर से आयोजन करने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला और मेला कोषाध्यक्ष डॉ. सौरभ वैष्णव ने बताया कि 13 व 14 अप्रैल को मेले का आयोजन होगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही ममंद की की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। गढ़वाली कवि सम्मेलन और पतंजलि महिला टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मेला आयोजन को लेकर संगम के साथ ही मेला स्थल पर साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। मेले को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed