फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear spotted on trap camera; cage set up in Sideli.

Chamoli News: ट्रैप कैमरे में दिखा भालू, सिदेली में लगाया पिंजरा

Wed, 09 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bear spotted on trap camera; cage set up in Sideli.
पोखरी के नैल-सिदेली क्षेत्र में बनी है भालू की दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। विकासखंड पोखरी के भालू प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। वहीं भालू की गतिविधि जांचने के लिए लगाए ट्रैप कैमरे में एक बार भालू दिखा है।

बीते शुक्रवार को ग्राम पंचायत नैल के सिदेली गांव में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। सोमवार को जीआईसी गोदली जा रहे 15 छात्र-छात्राओं के सामने दो शावकों के साथ एक भालू आ गया था और सभी बच्चे घर की ओर भाग गए थे। घटना के बाद वन विभाग ने इस क्षेत्र में भालू की गतिविधि चेक करने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए। इन कैमरों में भालू की गतिविधि देखी गई है। वहीं वन विभाग ने सिदेली में घटना वाले स्थान पर पिंजरा लगा दिया है। वहीं वन विभाग ने गश्ती दल को क्षेत्र में तैनात किया। फॉरेस्टर मनमोहन सिंह बर्त्वाल के नेतृत्व में तैनात टीम भालू प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। वहीं नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसांई का कहना है कि भालू प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। क्षेत्र में टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed