फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BKTC staff protest receives support from Panda Panchayat and Congress

Chamoli News: बीकेटीसी कर्मियों के आंदोलन को पंडा पंचायत और कांग्रेस का समर्थन

Thu, 15 Oct 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
BKTC staff protest receives support from Panda Panchayat and Congress
फोटो
विज्ञापन

वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण की मांग के लिए कर रहे हैं आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं कर्मियों के आंदोलन को बदरीश पंडा पंचायत और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।

बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने हर दिन दो घंटे का क्रमिक अनशन का एलान किया है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया है। वहीं बदरीश पंडा पंचायत सहित अन्य संगठनों के लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान आशीष कोटियाल, गौरव पंचभैया, मिथलेश ध्यानी, रत्नेश पंवार, अनूप उनियाल, योगिता चौहान, अर्पणा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में धरने पर बैठे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे। उनके आंदोलन को कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, दिगंबर बिष्ट, सतीश डिमरी आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed