फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Book 'Pujan Prakash Saurabh' launched in Dimmar

Chamoli News: डिम्मर में पूजन प्रकाश सौरभ पुस्तक का विमोचन

Mon, 21 Sep 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Book 'Pujan Prakash Saurabh' launched in Dimmar
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में पूजन प्रकाश सौरभ पुस्तक का विमोचन किया गया। विधायक अनिल नौटियाल ने सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसा राम मैंदुली की पुस्तक का विमोचन किया। नौटियाल ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय पूजा-पद्धति में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यालय के वेद कक्ष के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा भी की। मनसा राम मैंदुली ने कहा कि पुस्तक से भावी छात्र-छात्राओं और संस्कृत प्रेमियों को संपूर्ण पूजा पद्धति की जानकारी मिलेगी। प्राचार्य माता राम पुरोहित ने बताया कि संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिलने से छात्र संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के व्यवसायी संजय लाल शाह की स्मृति में आवासीय छात्र-छात्राओं को 50 कंबल भी बांटे। इस अवसर पर डिम्मर की प्रधान विनीता डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद



पारंपरिक रोजगार के बजाय उद्यमिता अपनाएं
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में एक दिवसीय उद्यमिता विकास इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के अवसर और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना था। प्राचार्य प्रो. आरए सिंह ने युवाओं को पारंपरिक रोजगार के बजाय उद्यमिता अपनाने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह नेगी ने स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। देवभूमि उद्यमिता समिति के संयोजक हरीश बहुगुणा ने युवाओं को विचारों को उद्यम में बदलने के लिए मार्गदर्शन देने की बात कही। इस अवसर पर कीर्तिराम डंगवाल, कमल किशोर द्विवेदी सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed