{"_id":"6a43ac44a0b37f58e600877e","slug":"chamoli-verification-of-14638-eligible-beneficiaries-under-pradhan-mantri-awas-yojana-to-be-conducted-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-124893-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : प्रधानमंत्री आवास योजना के 14638 पात्रों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : प्रधानमंत्री आवास योजना के 14638 पात्रों का होगा सत्यापन
Tue, 30 Jun 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची की गई जारी, सभी नौ ब्लॉकों में भेजी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14638 परिवारों के सर्वेक्षण की सूची जारी की गई है। अब यह सूची सत्यापन के लिए सभी नौ प्रखंडों में भेजी जाएगी। इसके बाद ही अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे।
केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्के आवास के लिए एक लाख तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जारी सूची में दशोली प्रखंड से 1332, देवाल से 1901, गैरसैंण से 2113, नंदानगर से 1555, ज्योतिर्मठ से 1283, कर्णप्रयाग से 1903, नारायणबगड़ से 1549, पोखरी से 1854 और थराली से 1148 परिवारों के आंकड़े शामिल हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण चमोली के परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण दल ने कई बार यह कार्य किया था। अब ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें कर इन आंकड़ों का फिर से निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारी वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे और रिपोर्ट जिले को भेजेंगे। जिले से यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस जांच के बाद आंकड़ों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है।