फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Ward members to elect Deputy Pradhans in 608 Gram Panchayats.

चमोली : 608 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य चुनेंगे उप प्रधान

Wed, 08 Jul 2026 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jul 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Ward members to elect Deputy Pradhans in 608 Gram Panchayats.
उपप्रधान पद के लिए चुनाव 15 जुलाई को, तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप प्रधान पद के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद जिला निर्वाचन विभाग चुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया है। आगामी 15 जुलाई को चमोली जिले के 615 ग्राम पंचायतों में से 608 पंचायतों में उप प्रधान पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। सात ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि उप प्रधान पदों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही दिन में संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकनपत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकनपत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना शाम 4 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed