{"_id":"6a5ccf86db710389f901b30e","slug":"chandra-prakash-becomes-district-president-of-the-forest-ministerial-association-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119791-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फाॅरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने चंद्र प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फाॅरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने चंद्र प्रकाश
Sun, 19 Jul 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एसोसिएशन के अधिवेशन में किया गया नई कार्यकारिणी का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की चमोली शाखा की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया जिसमें चंद्र प्रकाश सेमवाल को जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
रविवार को अलकनंदा वन प्रभाग के गोपेश्वर स्थित वन चेतना केंद्र में एसोसिएशन का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मठ डब्बल सिंह खाती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गय। इसमें अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश सेमवाल, उपाध्यक्ष पद पर सुमित बिष्ट, महामंत्री विपिन पंवार व कोषाध्यक्ष के पद पर संदीप कुमार का चयन किया गया। इस मौके पर वन बीट अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन सिलोड़ी, वन बीट अधिकारी संघ चमोली के मंत्री प्रमोद देवराड़ी, सहायक वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनूप पंवार, फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप रावत, जसवंत सिंह, कुलदीप खंडूड़ी, अमित रावत सहित विभिन्न संवर्गों के 40 सदस्य मौजूद रहे।