पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Conclusion of the ritual at Tulsi Mahadev Temple

Chamoli News: तुलसी महादेव मंदिर में अनुष्ठान का समापन

Sun, 28 Jun 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the ritual at Tulsi Mahadev Temple
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के पौराणिक सिद्धपीठ तुलसी महादेव मंदिर सोनला में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्ण आहुतियों के साथ संपन्न हो गया। रविवार को सुबह आचार्यों ने भगवान भोलेनाथ की पंचद्रव्यों से महाभिषेक पूजाएं संपादित की। तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नंदी महाराज की मूर्ति को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की प्रक्रिया के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। मंदिर समिति के संयोजक विजय सिंह सजवाण ने बताया कि सिद्धपीठ महादेव मंदिर में 95 वर्ष पूर्व स्थापित नंदी महाराज की पौराणिक मूर्ति खंडित हो गई थी। मंदिर समिति की ओर से लाई गई नंदी महाराज की नई मूर्ति को स्थापित करने और पौराणिक मूर्ति को विसर्जित करने के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया गया है। अनुष्ठान में पंडित लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, गजेंद्र कोठियाल, भगवती प्रसाद सती, राय सिंह सजवाण, ममंद अध्यक्ष प्रीति देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed