सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Darshan Singh and Karn Singh elected Sarpanch.

Chamoli News: दर्शन सिंह और कर्ण सिंह सरंपच निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jun 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Darshan Singh and Karn Singh elected Sarpanch.
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। किमोली और बुआरकोट गांवों में वन पंचायत सरपंच के बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। किमोली में दर्शन सिंह और बुआरकोट में कर्ण सिंह को सरपंच चुना गया।
राजस्व निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश भंडारी तथा ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल की देखरेख में यह चुनाव हुए। किमोली वन पंचायत सरपंच पद के लिए दर्शन सिंह और सतेंद्र सिंह ने दावेदारी पेश की थी। इसमें वन पंचायत के नौ सदस्यों ने मतदान किया। दर्शन सिंह को छह मत मिले जबकि सतेंद्र सिंह को तीन मत प्राप्त हुए। इसके बाद दर्शन सिंह को किमोली वन पंचायत का सरपंच घोषित किया गया। वहीं बुआरकोट वन पंचायत के लिए कर्ण सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल, क्षेपंस आशा देवी और ममंद अध्यक्ष गणेशी देवी ने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed