फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dehradun-Devalkot bus service resumes after two months.

Chamoli News: देहरादून-देवलकोट बस सेवा दो माह बाद फिर शुरू

Tue, 30 Jun 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dehradun-Devalkot bus service resumes after two months.
नंदासैंण। लगभग दो माह के अंतराल के बाद मंगलवार से देहरादून-देवलकोट उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा के संचालन में बसों को लगाए जाने के कारण यह सेवा बंद कर दी गई थी। बस सेवा बंद रहने से क्षेत्र के यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा था। वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी हुई, क्योंकि वे परिवहन निगम की रियायती यात्रा सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम खत्री, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सेवा के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। देहरादून और मार्ग के अन्य प्रमुख पड़ावों तक अब नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed