{"_id":"6a36713c505eba417f0b0aa9","slug":"delay-in-construction-of-motorable-and-suspension-bridges-at-dhadharbagar-due-to-increased-span-karnpryag-news-c-48-kpg1001-124659-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्पान बढ़ने से ढाढरबगड़ में मोटर व झूला पुल निर्माण में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्पान बढ़ने से ढाढरबगड़ में मोटर व झूला पुल निर्माण में देरी
Sat, 20 Jun 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। थराली तहसील के ढाढरबगड़ में मोटर पुल और झूला पुल के निर्माण का इंतजार बढ़ गया है। चयनित स्थल पर स्पान बढ़ने के कारण दोनों पुलों के लिए नई जगह तय की गई है जिससे अब 60 और 90 मीटर के बजाय 120 से 180 मीटर स्पान वाले पुलों की नई डीपीआर तैयार करनी होगी।
ढाढरबगड़ का पैदल पुल करीब 13 साल पहले बह गया था जबकि वर्ष 2023 में यहां बना बैली ब्रिज भी बह गया। तब से ग्रामीणों को पैदल आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं घटगाड़ गदेरे में मोटर पुल की स्वीकृति होने के बावजूद स्पान बढ़ने से निर्माण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। सहायक अभियंता लोनिवि थराली जेके टम्टा ने बताया कि नई जगह पर झूला पुल का स्पान करीब 180 मीटर और मोटर पुल का स्पान 120 मीटर से कम नहीं मिल रहा है। ऐसे में नए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे जिसके लिए जल्द उच्चाधिकारियों की ओर से मौके का निरीक्षण किया जाएगा।