सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for completion of construction and operation of Sainik School in Jakholi

Chamoli News: जखोली में सैनिक स्कूल का निर्माण पूरा कर संचालन की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for completion of construction and operation of Sainik School in Jakholi
विज्ञापन
गोपेश्वर। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के संचालन की मांग उठाई।उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जखोली में वर्ष 2015 से सैनिक स्कूल की स्थापना को केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिली थी। इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये भी खर्च कर दिए गए हैं मगर अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसकी स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये भी आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी 1700 नाली भूमि भी दान दी है। प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी स्कूल के संचालन के लिए काफी प्रयास किए लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी है। उन्होंने शीघ्र स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र इसका संचालन शुरू करवाने की मांग की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed