{"_id":"6a0ee58d43c2847de00116f4","slug":"training-given-in-chaunfula-and-jhumailo-dance-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123773-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चौंफुला, झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चौंफुला, झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज ल्वाणी में चल रही 20 दिवसीय कार्यशाला के दसवें दिन पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट ने चौंफुला और झुमैलो नृत्य का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में बसंती बिष्ट ने चौंफुला की ताल और लय सिखाई। पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर समूह में नृत्य का अभ्यास कराया गया। बसंती बिष्ट ने बताया कि चौंफुला गढ़वाल का लोकप्रिय लोकनृत्य है जो बिना वाद्य यंत्रों के भी किया जाता है। कार्यशाला का उद्देश्य विलुप्त हो रही लोक कलाओं को पुनर्जीवित करना है। झुमैलो नृत्य गढ़वाल और कुमाऊं का पारंपरिक लोकप्रिय नृत्य है जो शृंगार प्रेम को व्यक्त करता है। यह कार्यशाला 30 मई को समाप्त होगी। संवाद
Trending Videos