{"_id":"6a1eb4b69b7ccad843020816","slug":"development-work-stalled-in-gram-panchayat-semi-gwad-due-to-lack-of-budget-karnpryag-news-c-48-kpg1001-124175-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बजट न मिलने से ग्राम पंचायत सेमी-ग्वाड़ में अटके विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बजट न मिलने से ग्राम पंचायत सेमी-ग्वाड़ में अटके विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नवगठित ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ को वार्षिक बजट न मिल पाने के कारण गांव के विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। गांव में पैदल रास्ते, नालियां, पेयजल स्रोत आदि क्षतिग्रस्त पड़े हैं लेकिन बजट न मिल पाने के कारण सभी काम अटके हैं।
नगर पालिका कर्णप्रयाग से अलग हुई पोखरी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ के गठन को लगभग सात माह बीत चुका है लेकिन अभी तक गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ग्राम पंचायत के लिए अभी बजट जारी नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान काजल, गिरीश सेमवाल, जीवन पुरोहित आदि ने कहा कि पहले जॉब कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब जॉब कार्ड बनने शुरू हुए तो बजट ही नहीं है जबकि अन्य कई गांवों में तेजी से कार्य हो रहे हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने बताया कि फिलहाल जॉब पोर्टल पर कार्ड ऑनलाइन किए जा रहे हैं यदि बजट आवंटित होता है तो वीबीजी राम जी योजना के तहत कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं अन्य ग्राम पंचायतों में अभी पुराने बजट के तहत कार्य हो रहे हैं। संवाद
Trending Videos