सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Emphasis on developing technology hubs in border districts

Chamoli News: सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 24 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on developing technology hubs in border districts
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव ने डीएम कार्यालय में ली बैठक
Trending Videos

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के दर्शनों से लौटने के बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद के सीमांत क्षेत्रों में वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाओं एवं नवाचार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत जिले के सीमांत गांवों के लिए बड़ी एवं दीर्घकालिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रुद्रनाथ मंदिर ट्रैक रूट के सुनियोजित विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उन्हें अवगत कराया कि मास्टर प्लान के अधिकांश कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि फेज-दो और फेज-तीन के कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed