पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farkiya women defeated Neeti in the tug-of-war.

Chamoli News: रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया

Sun, 28 Jun 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Farkiya women defeated Neeti in the tug-of-war.
फोटो
विज्ञापन

वाइब्रेंट विलेज के सीमांत गांवों में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
नीती, गमशाली, बांपा और फरकिया के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
महिला व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर की गई भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। वाइब्रेंट विलेज के सीमांत गांवों में खेलों को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हो गईं। 25 से 27 जून तक नीती, गमशाली, बांपा और फरकिया गांवों में आयोजित प्रतियोगिताओं में महिला एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया।

जिला प्रशासन और खेल विभाग चमोली की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान हुई महिला नींबू-चम्मच दौड़ में ऊषा (गमशाली) ने प्रथम, इंदू रावत (फरकिया) ने द्वितीय और नर्मदा (गमशाली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में 26 महिलाओं की 13 जोड़ियों ने भागीदारी की जिसमें कमला देवी-रमेशी देवी प्रथम, संगीता-रंजना द्वितीय व जयंती-विमला तृतीय रहे। रस्सीकूद में यशोेदा, दिव्या व कमला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में फरकिया की महिलाओं ने नीती को हराया। बालिका वर्ग के रस्सीकूद में सृष्टि, निशा व ममता और तीन टांग दौड़ में भावना-रिया, सृष्टि-निशा व हंसी-भूमिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट विग्नेश्वर कुमार, इंस्पेक्टर गजेंद्र राणा और एसआई नीरज ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, राकेश कुंवर, अनिल रावत, कुंवर सिंह, नवीन कुंवर, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयदीप झिंक्वाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed