सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest department stopped the work of making canals and khals

Chamoli News: वन विभाग ने रोका चाल-खाल बनाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Forest department stopped the work of making canals and khals
गैरसैंण के झूमाखेत में महिलाओं की ओर से बनाई चाल खाल। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गैरसैंण के झूमाखेत में महिलाओं की ओर से किया जा रहा था निर्माण
विभाग का कहना- जहां निर्माण किया जा रहा वह भूमि आरक्षित वन क्षेत्र की
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के झूमाखेत में महिलाओं की ओर से जल संरक्षण के लिए बनाई जा रही चाल खाल के निर्माण कार्य को वन विभाग ने रोक दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यह भूमि रिजर्व फॉरेस्ट (आरक्षित वन) की है। वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। महिलाओं ने कहा कि चाल खाल से पानी का संरक्षण होगा और पशुओं-पक्षियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध होगा।
खनसर पट्टी के झूमाखेत में पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट के सहयोग से करीब 31 महिलाओं की ओर से छोटी-छोटी चाल खाल का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं की ओर से बनाई गई चाल खाल में बरसाती जल का संरक्षण किया जा रहा है। यह पानी भूमि में समा कर उसकी नमी बनाए रखता है। मगर शुक्रवार को वन विभाग ने चाल-खाल निर्माण का काम रोक दिया। पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि वन विभाग की टीम ने काम रुकवा दिया है। ममंद अध्यक्ष राधा बिष्ट, चंद्रा देवी, शोभा देवी, कमला देवी, हंसी देवी, शशि देवी आदि ने कहा एक ओर विकास के नाम पर लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं अब महिलाएं पानी और भूमि संरक्षण के लिए काम कर रही हैं तो काम रोक दिया जा रहा है। लोहबारेंज गैरसैंण के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि जिस भूमि पर चाल खाल बनाई जा रही है वह रिजर्व फॉरेस्ट है। वहां काम करने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। तभी काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed