{"_id":"6a21bd0aabd20b3a7108e9ae","slug":"four-people-carrying-meat-fish-and-liquor-to-badrinath-were-caught-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-987731-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मांस, मछली व शराब लेकर बदरीनाथ जा रहे चार लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मांस, मछली व शराब लेकर बदरीनाथ जा रहे चार लोगों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने धाम में प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मांस व शराब लेकर बदरीनाथ जा रहे चार लोगों को चमोली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें धाम में इस तरह की सामग्री पर प्रतिबंध की जानकारी दी और सभी का चालान कर दिया। नगर पंचायत बदरीनाथ ने पांच हजार का चालान किया और 81 पुलिस एक्ट में पुलिस ने 500-500 का चालान कर दिया।
बुधवार शाम के समय वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ की ओर आ रही एक टैक्सी को रोका तो उसमें करीब 12 किलो चिकन, मछली व तीन बोतल शराब बरामद हुई। वाहन में सवार चारों लोगों ने बताया कि वे नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें धाम क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों की जानकारी दी। निरीक्षक विनोद थपलियाल और यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां मांस एवं मदिरा ले जाना व उसका सेवन प्रतिबंधित है। ऐसी सामग्री धाम में ले जाना न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है बल्कि नियमों का भी उल्लंघन है। बरामद मांस, मछली व शराब को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद चारों लोगों घनश्याम दमाई, मनबहादुर, संदीप, दत्तकामी सभी निवासी नेपाल का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
Trending Videos