{"_id":"69c536a4ce9bd7cc010ca902","slug":"gaura-devi-award-to-six-people-for-their-outstanding-work-in-the-field-of-environment-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117794-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छह लोगों को गौरा देवी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छह लोगों को गौरा देवी सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर ज्योतिर्मठ में दो दिवसीय महोत्सव शुरू
पूर्व आयुक्त गढ़वाल स्व. हरक सिंह सहित छह लोगों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर ज्योतिर्मठ में दो दिवसीय चिपको महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व अपर आयुक्त गढ़वाल स्व. हरक सिंह रावत सहित छह लोगों को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से ज्योतिर्मठ रविग्राम में दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है। चिपको आंदोलन की अग्रिणी गौरा देवी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व आयुक्त गढ़वाल स्व. हरक सिंह रावत को उनकी ओर से पर्यावरण मित्र योजना जैसे बेहतर कार्य करने के लिए गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी भागीरथी देवी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा लाता के स्व. धन सिंह राणा, सलूड़ के कुशल सिंह भंडारी, भ्यूंडार के प्रताप सिंह चौहान, सुनील के प्रदीप पंवार और बड़ा गांव के शार्दुल थपलियाल को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी को सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा, प्रो. नंदन सिंह रावत, उदय सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, कलम सिंह राणा, मुरली सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो
गौरा देवी के नाम खुले कॉलेज : बुटोला
ज्योतिर्मठ। गौरा देवी के पैतृक गांव रैणी में चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि गौरा देवी उत्तराखंड का गौरव हैं उनके नाम पर कॉलेज-शिक्षण संस्थान खुलने चाहिए। रैणी गांव में आयोजित कार्यक्रम में गौरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। गांव की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। रैणी के प्रधान दिनेश राणा ने आपदा से रैणी गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन का उपचार करवाने, रैणी में चिपको की वर्षगांठ पर होने कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए आर्थिक सहयोग देने, गौरा देवी पार्क का विस्तार व सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। इस दौरान ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी सहित सभी ग्रामीण व आस-पास के लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos