फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GIC Langasu gets a mathematics teacher; relief for Nainisain as well

Chamoli News: जीआईसी लंगासू को मिला गणित शिक्षक, नैनीसैंण में भी राहत

Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
GIC Langasu gets a mathematics teacher; relief for Nainisain as well
जिलासू/कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) लंगासू में गणित के अतिथि शिक्षक की तैनाती से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग के जीआईसी नैनीसैंण में व्यवस्था पर भेजे गए एक शिक्षक ने स्कूल में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जीआईसी लंगासू में विद्यालय में लंबे समय से गणित के शिक्षक की कमी थी जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब संदीप सती कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को गणित पढ़ा रहे हैं। शिक्षक के आने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। हालांकि विद्यालय में अभी रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी बनी हुई है। प्रधानाचार्य पीएस राणा के अनुसार गणित के शिक्षक की नियुक्ति से कुछ राहत मिली है। वहीं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज नैनीसैंण में विभाग की ओर से दो शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इनमें से एक अंग्रेजी विषय में शिक्षक ने स्कूल ज्वाइन किया है जबकि समायोजित अतिथि शिक्षक का इंतजार बना है। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद एक वादन अंग्रेजी विषय की पढ़ाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed