पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hydraulic trolley service to start in Oder and Supligaad from July 15.

Chamoli News: ओडर व सुपलीगाड़ में 15 जुलाई से शुरू होगी हाइड्रोलिक ट्रॉली

Tue, 30 Jun 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Hydraulic trolley service to start in Oder and Supligaad from July 15.
फोटो
विज्ञापन

बरसात में ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए लोनिवि ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पिंडर नदी व कैल नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए लोनिवि ने तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 15 जुलाई से ओडर और सुपलीगाड़ में हाइड्रोलिक ट्रॉली का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अभी इन दोनों स्थानों पर झूला पुल निर्माणाधीन हैं। यहां ग्रामीण अभी अस्थायी पुलिया से आवाजाही करते हैं।

वर्ष 2013 की आपदा में पिंडर नदी के ओडर व कैल नदी में बना सुपलीगाड़ का झूलापुल बह गया था। पुल बह जाने के बाद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कट गया था। लोनिवि ने लोगों की आवाजाही के लिए यहां पर हाइड्रोलिक ट्रॉली लगवाई थी। तब से हर साल बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां ट्रॉली से ही आवाजाही होती है। बरसात के बाद नदी का जल स्तर कम होने पर ग्रामीण अपने संसाधन से अस्थायी लकड़ी की पुलिया तैयार कर आवाजाही करते हैं। अब लोनिवि ओडर व सुपलीगाड़ में स्थापित हाइड्रोलिक ट्रॉली का संचालन शुरू करने जा रही है। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि ट्रॉली तैयार है। 15 जुलाई से इसका संचालन होगा। ट्रॉली संचालन के लिए टेंडर हो गए हैं। ओडर व सुपलीगाड़ में झूलापुल बनने का काम भी चल रहा है। झूलापुल तैयार होने के बाद ट्रॉली को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed