सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indefinite hunger strike launched over hospital facilities.

Chamoli News: अस्पताल में सुविधाओं के लिए अब आमरण अनशन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 13 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Indefinite hunger strike launched over hospital facilities.
विज्ञापन
फोटो

समर्थन में कई गांवों के प्रधान, धरनास्थल से अस्पताल तक निकाली रैली
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी बैठे भूख हड़ताल पर
संवाद न्यूज एजेंसी

कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी का आठ दिनों से चल रहा सत्याग्रह आंदोलन अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया। इस दौरान ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रधानों ने धरना स्थल से अस्पताल तक रैली भी निकाली।
प्रधानों ने सरकार से जनपद के केंद्र बिंदु में स्थित इस बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। उमेश खंडूड़ी ने कहा कि बीते आठ दिनों से विशेषज्ञ चिकित्सकों, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड तकनीशियन और पैथोलॉजी लैब जैसी व्यवस्थाओं की मांग की जा रही है। मगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खरसाई की प्रधान शिवानी चौधरी, सिरण की लीला देवी, कनखुल की किरण और सिंद्रवाणी की प्रीति नेगी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है और न ही महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी नहीं हो पाई है। प्रधानों ने चेतावनी दी यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र करेंगे। इस मौके पर सिदोली के प्रधान सुभाष पांडेय, सुखतोली के जयवीर तोपाल, गैंथी के मनवीर सिंह, सुनाक के उत्तम चौधरी, ऐंड के राकेश सिंह, क्षेपंस पंकज लडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed