{"_id":"6ae9d0a22c28e8802d00c7c3","slug":"irregularities-discovered-by-the-municipality-in-allotted-shops-bonds-to-be-cancelled-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127677-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आवंटित दुकानों में पालिका को मिली अनियमितता, अब बांड होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आवंटित दुकानों में पालिका को मिली अनियमितता, अब बांड होंगे रद्द
Tue, 03 Nov 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग : पालिका की दुकानों को किराये पर दिए जाने का मामला
टीम ने चलाया सत्यापन अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका ने मंगलवार को सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पालिका की ओर से आवंटित दुकानों को अन्य लोगों को किराये पर दिए जाने की शिकायतें सही मिलीं। कई दुकानें अनियमितता के दायरे में आईं। अब इन दुकानों के बॉन्ड रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
पालिका को नगर पालिका क्षेत्र में दुकानों को महंगे दामों पर दूसरे व्यक्तियों को किराये पर देने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद पालिका ने मंगलवार से सत्यापन अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन बस अड्डा और पोखरी पुल सहित 25 से अधिक दुकानों की जांच की गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कई दुकानों को मूल के बजाय अन्य लोग चला रहे थे। इन दुकानों को चिह्नित किया गया है। यह अभियान अगले तीन से चार दिन तक जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी रावत के अनुसार अभियान पूरा होने के बाद ही सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद चिह्नित दुकानों के बॉन्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पालिका ने कुल 60 से अधिक दुकानें आवंटित की हैं। यह अभियान अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए चलाया जा रहा है।