सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath: Electricity and water connections will be cut in the buildings for which compensation has been paid.

ज्योतिर्मठ : जिन भवनों का दिया जा चुका मुआवजा वहां के कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath: Electricity and water connections will be cut in the buildings for which compensation has been paid.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


उपजिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। वर्ष 2023 में हुए भू-धंसाव के बाद प्रशासन ने जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है। जिन भवनों का मुआवजा पूर्व में दिया जा चुका है वहां के बिजली और पेयजल कनेक्शन बंद करने के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।
भू-धंसाव की जद में आए 225 भवनों के स्वामियों को प्रशासन की ओर से अब तक मुआवजा दिया जा चुका है। इसके बाद क्षतिग्रस्त और असुरक्षित भवनों को चिह्नित कर 55 भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। उपजिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि भू-धंसाव प्रभावित भवनों के मालिकों को मुआवजा दिए जाने के बाद भी कुछ भवनों में बिजली और पानी की आपूर्ति जारी है। ऐसे भवनों की बिजली एवं पेयजल कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। वहीं प्रभावितों को सरकारी योजना से मिले 20 से अधिक राजीव आवास भवन भी भू-धंसाव की चपेट में है और यहां दरारें आ चुकी हैं। मगर इन भवनों के संबंध में अभी तक मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है। इस पर प्रशासन ने कहा कि मुआवजे से संबंधित प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। जैसे ही शासन स्तर से निर्देश मिलेंगे आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed