फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag: Female students make up over 70% of the electorate; their vote will be crucial.

कर्णप्रयाग: छात्राओं की संख्या 70 फीसदी से अधिक, वोट होगा अहम

Mon, 21 Sep 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag: Female students make up over 70% of the electorate; their vote will be crucial.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि महाविद्यालय में 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। ऐसे में यहां छात्राओं के वोट अहम होंगे।

29 सितंबर को महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव होंगे। अब चुनाव के तहत महाविद्यालय में एनएसयूआई जहां नीले वहीं एबीवीपी भगवा रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। महाविद्यालय में वर्तमान में 1500 के करीब प्रवेश हुए हैं। चुनाव के लिए जगह-जगह पोस्टर, बैनर आदि लगने शुरू हो गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया में एआई जनरेट रील्स, मीम्स आदि भी जमकर वायरल हो रहे हैं। जहां पहले डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार होता था। वहीं अब सोशल मीडिया अहम हथियार शामिल हो रहा है। छात्र नेता अंशुल रावत, सुनील रावत आदि ने कहा कि चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed