सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lines forming at the agency to get cylinders

Chamoli News: सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर लग रही लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Lines forming at the agency to get cylinders
गोपेश्वर में रसोई गैस सिलिंडर को भराने के लिए ली उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपेश्वर में चार दिन में बंटे 964 घरेलू गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। रसोई गैस सिलिंडर के लिए इन दिनों गैस एजेंसी पर भीड़ लग रही है। गोपेश्वर गैस एजेंसी की ओेर से पिछले चार दिनों में 964 घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा चुका है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं।
रविवार को लगातार दूसरे दिन भी घिंघराण रोड पर स्थित नए बस अड्डे पर गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। यहां सुबह से ही लोग खाली सिलिंडरों के साथ पहुंचे थे। गोपेश्वर नगर क्षेत्र के साथ ही घिंघराण, रौली, ग्वाड़, देवर, खडोरा, नैल, कुड़ाव क्षेत्र के लोग भी रसोई गैस सिलिंडर भराने के लिए पहुंचे हुए थे। दिवाकर और हिम्मत सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत का कहना है कि मांग के सापेक्ष घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। नगर के साथ ही समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की कोई किल्लत नहीं होने दी जा रही है। प्रतिदिन आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) की ओर से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है। वहीं सिमली में इंडेन गैस एजेंसी ने 170 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए। एजेंसी प्रबंधक सीएस कंडारी ने बताया कि लोगों को नियमित रूप से सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ओटीपी में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं लेकिन रसोई गैस किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश में भी गैस के लिए लगी लाइन
रुद्रप्रयाग। जनपद में रसोई गैस की किल्लत के बीच रविवार को गुलाबराय मैदान में गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। गैस ट्रक पहुंचते ही सिलिंडर भरवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान करीब 190 सिलिंडर वितरित किए गए। वहीं मंदाकिनी गैस सर्विस के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से इंडेन के आधिकारिक नंबर पर मिस कॉल कर गैस बुकिंग करने की अपील की ताकि डीएसी नंबर मिलने पर समय से सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सकें। इधर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन की टीम लगातार छापामार रही है। घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने अभी तक जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामार कर अब तक 47 सिलिंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed