{"_id":"6a2d582c89ccddf99a020642","slug":"many-children-in-kimoli-village-are-suffering-from-jaundice-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124524-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: किमोली गांव में कई बच्चे पीलिया से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: किमोली गांव में कई बच्चे पीलिया से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़ ब्लॉक के किमोली गांव में दूषित जलापूर्ति के कारण कई बच्चे पीलिया से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार बच्चों का परीक्षण किया और दवाएं दीं। इससे अधिकांश बच्चे स्वस्थ हो गए लेकिन स्थिति अभी सामान्य नहीं है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल ने बताया कि सात से दस वर्ष के दस से अधिक बच्चे अभी बीमारी से पीड़ित हैं। नारायणबगड़ के चिकित्सा प्रभारी नवीन डिमरी ने कहा कि दूषित पानी ही बीमारी का मुख्य कारण है। उन्होंने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी थी। बच्चे अगर दोबारा बीमार हुए तो मेडिकल टीम को दोबारा गांव भेजा जाएगा। संवाद
53 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच
कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल की ओर से खेतगदेरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही चिकित्सकों ने ग्रामीणों को जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी दिए। इस मौके पर ग्रामीणों को निशुल्क दवा भी दी गई। शिविर में सेवा इंटरनेशनल से सूर्यकांत ड्यूंडी, राहुल, डॉ. दिव्या और मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद