{"_id":"6addeb8043172c95190d345f","slug":"more-than-100-people-were-examined-in-the-health-camp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121610-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच
Sun, 25 Oct 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। चिकित्सकों की टीम में डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. राजश्री ठाकुर और डॉ. हृदयेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। शिविर सोमवार को भी जारी रहेगा।
महिलाओं को किया जागरूक
पोखरी (चमोली)। 20वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती सहित एडवोकेट राधारानी रावत, तनुजा, उर्मिला नेगी और कुसुमलता गड़िया ने महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक परंपराओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है।