फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Narrow roads, no parking, traffic jams.

Chamoli News: सड़कें संकरी, पार्किंग नहीं, लग रहा जाम

Sat, 04 Jul 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Narrow roads, no parking, traffic jams.
फोटो
विज्ञापन

देवाल बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहन बन रहे समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बाजार से गुजरने वाली सड़कें संकरी हैं। मुख्यालय में आने जाने वाले वाहनों की संख्या भी बीते दो वर्षों में कई गुना बढ़ गई है लेकिन पार्किंग की जगह नहीं बढ़ पाई। ऐसे में आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं।

ब्लाक मुख्यालय का बाजार 50 से अधिक गांवों का बाजार है। मगर बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यालय पर महज एक पार्किंग है जहां बीस से तीस वाहन खड़े होते हैं लेकिन वाहन पार्किंग में खड़े नहीं होने से यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, हेम चंद्र मिश्रा आदि ने बताया कि लंबे समय से यहां जाम की समस्या बनी है। शुक्रवार को भी दिन भर जाम लगता रहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाजार में पुलिस की तैनाती की मांग की। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि इस बारे में व्यापार संघ व वाहन स्वामियों से बात कर शीघ्र यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed