{"_id":"6ab105d52af54eb0af09b063","slug":"net-and-mobile-banking-will-soon-start-at-the-district-cooperative-bank-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121003-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिला सहकारी बैंक में जल्द शुरू होगी नेट और मोबाइल बैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिला सहकारी बैंक में जल्द शुरू होगी नेट और मोबाइल बैंकिंग
Mon, 21 Sep 2026 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक जल्द ही अपने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ ही सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि चमोली जिला सहकारी बैंक की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। वर्तमान में बैंक की 34 शाखाएं और 73 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां संचालित हो रही हैं। बैंक की ओर से सहकारिता से समृद्धि की अवधारणा को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत स्वरोजगार, मातृशक्ति, किसानों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 186 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को लाभ पहुंचाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि माइथान में नई शाखा खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान में बैंक के 73 माइक्रो एटीएम संचालित हैं। इस मौके पर जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल समेत अन्य मौजूद रहे।